मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन के पार्सल कार्यालय के सामने स्थित पे एंड यूज शौचालय का ड्रेनेज सिस्टम खराब हो गया है। इस कारण गंदा पानी बाहर बह रहा है। गुरुवार को सर्कुलेटिंग एरिया व गौतमबुद्ध द्वार के सामने गंदा पानी फैले रहने से यूटीएस काउंटर और प्लेटफॉर्म की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। दुर्गंध के कारण यात्रियों को नाक ढककर आना-जाना पड़ा। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर की है। वहीं, शौचालय के संवेदक ने बताया गया कि इस संबंध में रेलवे के कमर्शियल विभाग और एरिया मैनेजर को जानकारी दी गई है। उन्हें ड्रेनेज सिस्टम ठीक कराने को कहा जा चुका है। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर दुर्व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी लेकिन, अबतक इसे ठीक नहीं कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...