मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली के बाद लौट रहे प्रवासियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर जंक्शन के फूट ओवरब्रिज पर एआई कैमरे लगाए हैं। दर्जन भर एआई युक्त कैमरे से फूट ओवर ब्रिज से होकर प्लेटफार्म पर जाने-आने वाले यात्रियों की निगेहबानी की जाएगी। बताया जाता है कि आरपीएफ के प्रस्ताव पर इंजीनियरिंग विभाग ने कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। होली की भीड़ की निगरानी में सफल होने और इन कैमरों का दायरा व संख्या भी बढ़ाया जाएगा। आरपीएफ ने कहा कि इन एआई कैमरे में 109 संदिग्धों के डाटा अपलोड किए गए हैं। स्टेशन व प्लेटफार्म पर दिखने के साथ एआई कैमरे कंट्रोल रूम में इसका अलर्ट मैसेज भी देंगे, ताकि उन संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मालूम हो कि नशा खुरानी, पॉकेटमारी व मोबाइल चोरी पर नियंत्रण में ये कैमरे मददगार होंगे। इससे पहले जंक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.