जंक्शन के एस्क्लेटर पर चढ़ने में गिरा अधेड़, अंगुली कटा
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में लगे एस्केलेटर पर चढ़ने के दौरान बुधवार को शहर के संजय राय असंतुलित होकर गिर गए। इसमें उनके दाहिने हाथ की दो अंगुली कट गयी। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। इस घटना से वहां अफरातफरी मच गयी। आनन-फानन में उन्हें स्टेशन प्रबंधक कक्ष में लाया गया, जहां प्राथमिकी उपचार किया गया। कटी अंगुली पर बैंडेज आदि लगाकर खून रोका गया। प्रबंधक ने उन्हें दवाएं दी गई।बताया जाता है कि वे अपनी पत्नी के साथ गोंदिया एक्सप्रेस से गोंदिया जाने के लिए जंक्शन पहुंचे थे। एस्केलेटर पर चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए। यह भी पढ़ें- जंक्शन के एस्क्लेटर पर चढ़ने में गिरा अधेड़, अंगुली कटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.