मथुरा, मार्च 23 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन की तृतीय एंट्री के पास अज्ञात वृद्ध का शव जीआरपी ने बरामद किया है। शव को मोर्चरी में रखवा कर जीआरपी ने पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि तृतीय एंट्री के निकट 65 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा होने की सूचना डिप्टी एसएस के माध्यम से सोमवार की सुबह मिली। थाने से उप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। मृतक के कपड़े आदि की तलाशी ली गई। उसके पास से कोई वस्तु ऐसी नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान संभव हो पाती। शव का पंचायतनाम भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। संभवत: वृद्ध की मौत किसी बीमारी की वजह से होना प्रतीत हो रही है। मृत्यु के सही करणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चल...