बेगुसराय, मार्च 26 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत दो पैक्स व दो दुग्ध समिति के अध्यक्ष और प्रबंधकारिणी सदस्यों का चुनाव 20 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। इसको लेकर छौड़ाही प्रखण्ड में चुनावी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में प्रखंड के सावंत व मालपुर पैक्स का चुनाव होना है। साथ ही, उन्नति जीविका स्वावलंबी सहकारी समिति लि. सैदपुर व प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति लि. सिहमा की भी चुनावी प्रक्रिया होगी। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक चारों समिति के चुनाव हेतु 6 से 8 अप्रैल तक प्राधिकृत अधिकारी से नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकेगा। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उसके बाद 10 और 11 अप्रैल को निर्वाचन कार्यालय में नामांकन की संवीक्षा होगी। जबकि, 13 अप्रैल को ना...