मोतिहारी, मार्च 12 -- छौडादानो , निसं.। मुरली नहर रोड पर गुरुवार सुबह गश्ती के दौरान पुलिस ने एक चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान नेपाल के जीतपुर सिमरा के मोती हजरा पिता टेंट हजरा के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मोती हजरा एक शादी समारोह में भाग लेने अपने संबंधी के घर मुरली गांव आया हुआ था। आशंका है कि वह किसी वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया था। हालांकि उसकी मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। पुष्टि करते थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.