बेगुसराय, फरवरी 26 -- छौड़ाही,निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही को लम्बे अर्से के बाद सर्जन चिकित्सक की सेवा मिली है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था की उम्मीद जगी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि पूर्व में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अमारी में कार्यरत डॉ. विमल भारती को अब प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई सर्जन नियुक्त किया गया है। इससे प्रखंड क्षेत्र के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। मौके पर डॉ. मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राम विजय कुमार, डाटा ऑपरेटर महेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...