बेगुसराय, मार्च 20 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। आगामी ईद व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को छौड़ाही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने की। बीपीआरओ पुरुषोत्तम कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम पंचायत ऐजनी के पश्चिम मोहल्ला स्थित मस्जिद में नमाज को लेकर खान और शेख समुदाय के बीच उत्पन्न विवाद का भी समाधान किया गया। बैठक में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,एसआई राजदेव मांझी,सहुरी मुखिया रामसेवक पासवान,शाहपुर सरपंच मिसबाहुद्दीन,उप मुखिया बिरजू दास,पूर...