कटिहार, जून 19 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड के छोहार निवासी युवक मनीष कुमार हत्याकांड के विरोध में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों ने कैंडल व आक्रोश मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोग हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर पूरे छोहार पंचायत में भ्रमण करते हुए हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर सजा और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।गौरतलब है कि बीते 10 जून की मध्य रात्रि छोहार पंचायत के मोहजान बहियार स्थित माड़ा धार में 22 वर्षीय मनीष कुमार की गला रेतकर हत्या कर शव फेंक दिया गया था。

ग्रामीणों की मांग मामले में मृतक के परिजनों द्वारा फलका थाना में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध आवेदन दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी महिला सीता देवी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रो...