कटिहार, जून 17 -- समेली,एक संवाददाता छोहार पंचायत में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बरारी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम पहुंचे। उन्होंने हाल ही में हुई युवक मनीष कुमार मंडल की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व छोहार पंचायत निवासी मनीष कुमार मंडल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के बाद तौकीर आलम मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। यह भी पढ़ें- शहजाद हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, टीम एहतेशाम ने दी ...