लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट स्थित छोहरिया माता मंदिर परिसर में 28 मार्च को 105 बेटियों के सामूहिक सर्वजातीय विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता में महंत लल्ला बाबा ने बताया कि 26 मार्च को मां भगवती जागरण होगा। वहीं 27 व 28 मार्च को भजन, झांकी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। 28 की शाम को बेटियों का वैवाहिक समारोह और जयमाल का भव्य आयोजन होगा। बारात भी निकलेगी। सभी नव विवाहित जोड़ों को मंदिर ट्रस्ट की ओर से साइकिल, सिलाई मशीन, घड़ी, छत पंखा, स्टैंड पंखा, श्रृंगार दानी, पायल, बिछिया, कुर्सी का सेट समेत अन्य वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक शैलेन्द्र पांडेय शैलू, समाजसेवी प्रदीप सिंह, पूर्व प्रधान उत्तरधौना संदीप सिंह रिंकू, प्रभात श्रीवास्तव समेत अन्य लो...