नई दिल्ली, जून 10 -- रोज वाली दाल-सब्जी से हटकर कुछ और खाने का मन हो या घर में मेहमान आए हों, छोले बनना जैसे फिक्स है। पूड़ी, चावल, पराठे और भटूरे, हर किसी के साथ ये खूब टेस्टी लगते हैं। आज हम थोड़े से मसालेदार ट्विस्ट के साथ पंजाबी छोले की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। पंजाबी छोलों की गाढ़ी ग्रेवी और खुशबूदार मसाले ही इनकी खासियत हैं। इनका स्वाद नॉर्मल छोले से काफी ज्यादा टेस्टी लगता है। अक्सर ढाबे पर जो छोले आप खाते है, वो पंजाबी छोले ही होते हैं। इनमें सारी मेहनत सिर्फ ग्रेवी बनाने में होती है। एक बार आपने इस रेसिपी से छोले की ग्रेवी बना ली, तो बिल्कुल परफेक्ट पंजाबी छोले बनकर तैयार होंगे। ग्रेवी बनने के बाद ये फटाफट से प्रेशर कुकर में बन जाते हैं, आइए फुल रेसिपी देख लेते हैं।पंजाबी छोले बनाने के लिए सामग्री मसालेदार और गाढ़ी ग्रेवी...