नई दिल्ली, मार्च 4 -- मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से जबरदस्त जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस संकट की लपटें अब पाकिस्तान तक पहुंच गई हैं, जहां खामेनेई की हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी को देखते हुए अमेरिका ने बुधवार को कराची और लाहौर स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों के कुछ कर्मचारियों को पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया है। दरअसल, अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ गई है। लाहौर और कराची स्थित वाणिज्य दूतावासों ने मौजूदा सुरक्...