नई दिल्ली, अगस्त 26 -- रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बुधवार दोपहर मथुरा रोड स्थित आली ड्रेन (नाले) के पास टूटी जाली से फिसलकर एक किशोर 15 फीट गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि राहगीरों की सूझबूझ और तत्परता से उसे मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन पिछले 20 दिनों में सरिता विहार इलाके में नाले में गिरने के हादसों से सिविक एजेंसियों की लापरवाही की पोल खोल दी है। बुधवार को राहगीरों द्वारा बनाई गई हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।टूटी थी जाली, गुजरते वक्त नाले में गिरा शख्स जानकारी के अनुसार, आली ड्रेन के किनारे फुटपाथ पर लगी जाली का एक बड़ा हिस्सा लंबे समय से टूटा हुआ है। बुधवार को एक युवक वहीं से गुजरते हुए असंतुलित होकर सीधे 15 फीट नीचे नाले में गिर गया। उसकी किस्मत अच्छी थी कि व...