हापुड़, अप्रैल 12 -- देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर बाइपास के पास एक छोटे हाथी ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए पिलखुवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज मुकदमे में जिला बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी के मोहल्ला श्यौदत्त निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र देवांशु बीती 07 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी बाइक पर सवार होकर हापुड़ बाइपास रोड होते हुए मेरठ में अपनी बुआ के घर जा रहा था। जब देवांशु ततारपुर चौकी से करीब दो सौ मीटर आगे बाइपास पास रोड पर पहुंचा, तभी सामने ...