चंदौली, जून 28 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरौझा हिनौती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को छोटे हनुमान जी की प्रतिमा का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मित्रों द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान राजन सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना संपन्न कराया गया। विगत महीनों पूर्व हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित खंडित हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने मौके की स्थिति को काबू करते हुए सभी के सहयोग से नई प्रतिमा खरीद कर मंगवाया। इसके बाद अब गांव के ग्राम प्रधान राजन सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में ही एक छोटे से मंदिर का निर्माण कर उसमें छोटे हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित कराया गया। और वैदिक मं...