पटना, दिसम्बर 12 -- आइसीएआर पटना में समेकित कृषि प्रणाली : समय की मांग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कहा कि समेकित कृषि प्रणाली में विभिन्न घटकों का सभी स्तरों पर समुचित एकीकरण ही इसकी सफलता का मूल आधार है। उन्होंने किसानों को छोटे स्तर से शुरुआत कर अपनी आवश्यकता और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप समय-समय पर नये घटकों को शामिल करने की सलाह दी। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, डॉ. कमल शर्मा और डॉ. उज्ज्वल कुमार, डॉ. शिवानी, डॉ. रचना दूबे ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...