सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर में छोटे गैस सिलेंडर की कमी अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर छात्रों, नौकरीपेशा बैचलर्स और मजदूरों पर पड़ रहा है। छोटे सिलेंडर नहीं मिलने के कारण लोग खाना बनाने में असमर्थ हो रहे हैं। मजबूरी में उन्हें होटल या ढाबों में जाकर खाना खाना पड़ रहा है। जहां उन्हें दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। बैचलर्स का कहना है कि छोटे सिलेंडर उनके लिए सबसे सुविधाजनक विकल्प होता है। लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता बेहद कम हो गई है। मजदूर वर्ग भी इससे खासा प्रभावित है क्योंकि उनके लिए बड़े सिलेंडर लेना संभव नहीं होता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द से जल्द बढ़ाई जाए। ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...