छोटे साइज और नए अवतार में दस्तक देगी 'Defender', मजबूती होगी बड़ी कार जैसी; देखें पूरी डिटेल
नई दिल्ली, जून 20 -- लक्जरी गाड़ियां बनाने वाली कंपनी जेएलआर (जगुआर लैंड रोवर) अपनी धाकड़ एसयूवी डिफेंडर का एक छोटा और नया अवतार मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। ऑटो जगत में इसे 'डिफेंडर स्पोर्ट' (Defender Sport) नाम से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके असली नाम का खुलासा नहीं किया है। पहले माना जा रहा था कि यह कार सिर्फ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (BEV) होगी। लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि इसे हाइब्रिड (HEV) इंजन के साथ भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के नए EMA आर्किटेक्चर पर बनने वाली इस कार को अलग-अलग देशों की पसंद के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसा होगा डाइमेंशन साइज की बात करें तो यह नई डिफेंडर अपने मौजूदा 'डिफेंडर 90' मॉडल से छोटी होगी। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर के आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.