बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। देश दुनिया में प्रसिद्ध छोटे सरकार की दरगाह पर 757 वां उर्स शानो-शौकत के साथ शुरू हुआ। उर्स में देश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद पहुंचे रहे हैं। यहां पर जायरीनों एवं अकीदतमंदों द्वारा गुल एवं चादरपोशी कर दुआयें मांगी जा रही हैं। 12 मार्च की सुबह उर्स कुल शरीफ की रस्म के साथ संपन्न हो जायेगा। इसके बाद 14 मार्च को बड़े सरकार का उर्स शुरू होगा। छोटे बड़े, सरकार के दुनिया में अनगिनत मुरीद हैं,जो कि हर वर्ष रमजान के माह में आयोजित होने वाले उर्स में आते हैं। छोटे सरकार की दरगाह पर उर्स का आगाज हो गया है। उर्स में छोटे सरकार के चाहने वाले पहुंचकर गुल एवं चादरपोशी कर रहे हैं एवं खुद के साथ ही मुल्क एवं कौम की सलामती के लिए दुआयें खैर कर रहे हैं। दरगाह के बाहर कब्बालों ने महिफल सजायी गयी है। ज...