पटना, अक्टूबर 24 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में बतौर आलाकमान निशांत कुमार के युग की अनकही शुरुआत हो गई है। मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह निशांत कुमार की तलवार का पहला शिकार बने हैं, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ना सिर्फ जदयू से निकाल दिया गया है, बल्कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को दलबदल कानून के तहत विधायिकी खत्म करने के लिए लिखने का फैसला लिया गया है। राज्य में जदयू के समर्थन और साझीदारी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल की सिफारिश को स्पीकर के स्तर पर मंजूरी की संभावना प्रबल है। पार्टी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो अनंत सिंह बहुत जल्द पूर्व विधायक बन सकते हैं ...