भभुआ, मार्च 29 -- कम संसाधन में भी पढ़कर राज्य व जिला के बच्चों ने किया कैमूर का नाम रोशन कैमूर के भभुआ और मोहनियां जैसे शहर के बच्चे शीर्ष सूची में नहीं हुए शामिल (परीक्षा परिणाम) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा परीक्षा समिति ने रविवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा में शामिल कैमूर के छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के नाम जिला और राज्य की शीर्ष सूची में अंकित हुए हैं। जबकि कैमूर जिले के भभुआ और मोहनियां जैसे शहरों के बच्चों ने ऐसा नहीं किया है। कम संसाधन में भी पढ़कर इन बच्चों ने कैमूर जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। इन बच्चों का उत्साह इतना परवान पर है कि वह उपलब्ध संसाधान में ही चिकित्सक, अभियंता, सेना में अधिकारी आदि बनने की बात कह रहे हैं। चैनपुर का हाटा नगर पंचायत का हिस्सा बना है।...