पटना, सितम्बर 24 -- बिहार में एक दशक में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के छोटे और मध्यम शहरों में विकेंद्रीकृत पाइप जलापूर्ति का विस्तार हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 80 प्रतिशत से अधिक शहरी परिवारों को पाइप से पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध है। अब चुनौती कवरेज से आगे बढ़कर सतत सेवा वितरण सुनिश्चित करने की है।

पेयजल पहुंचाने की रणनीति इसी क्रम में छोटे शहरों में सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की रणनीति पर विमर्श करने के लिए अधिकारी और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। सीआईएमपी के सेंटर फॉर सीएसआर एंड ईएसजी स्टडीज फाउंडेशन और वाटरएड इंडिया के सहयोग से शुक्रवार को संस्थान के परिसर में 'छोटे शहरों में पेयजल आपूर्ति: हर घर नल का जल के लिए आगे की राह' विषय पर उच्च-स्तरीय नीति संवाद होगा।

संवाद में शामिल प्रतिनिधि संवाद में नगर निगम, शहरी विकास ...