वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ठुकराल कैपिटल मार्केट (टीसीएम) फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को छावनी स्थित होटल रेडिसन में वित्तीय साक्षरता और निवेश संस्कृति के संबंध में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक फंड हाउस, वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यूपी के छोटे शहरों तक म्यूचुअल फंड निवेश की पहुंच को आमलोगों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एडिशनल कमिश्नर रामाश्रय ने किया। वरिष्ठ सीए अशोक कुमार ठुकराल ने कहा कि करीब चार दशक में म्यूचुअल फंड, एसआईपी को लेकर लोगों की जागरुकता बढ़ी है।वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, यूपी के रिटेल बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। इनमें बेस्ट क्लस्टर ...