नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी सरकार छोटे शहरों में भी ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) विकसित करने पर विचार कर रही है। खासकर उन शहरों में जहां औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बाद जीसीसी का अगला पड़ाव लखनऊ है। यहां जीसीसी लायक सभी आधारभूत संसाधन उपलब्ध हैं। औद्योगिक विकास विभाग का जोर है कि ग्लोबल कंपनियां एनसीआर से बाहर निकले और राज्य के दूसरे इलाकों में जीसीसी विकसित करेंगे। राज्य का औद्योगिक विकास विभाग ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स की अगली पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए कई शहरों को शामिल करने वाली विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा को स्थापित टेक्नोलॉजी और जीसीसी केंद्रों के रूप में देखा जाता है। इन्हें एनसीआर में अपनी स्थिति, कुशल पेशेवर की उपलब्धता, बढ़ते व्यवसायिक संस...