देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर कार्यालय संवाददाता देवघर विमानपत्तन लिमिटेड द्वारा बुधवार को भारत सरकार की संशोधित उड़ान योजना के विस्तार और उसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी गई। देवघर एयरपोर्ट डायरेक्टर जॉय बनर्जी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश भर में हवाई यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और समावेशी बनाने के लिए संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना का लक्ष्य छोटे शहरों को बड़े विमानन नेटवर्क से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इससे नए हवाई अड्डों का विकास हो सकेगा। देश भर में 100 नए हवाई अड्डों को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहाड़ी राज्यों, द्वीप क्षेत्रों, उत्तर-पूर्वी भारत और आकांक्षी जिलों में 200 हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.