नई दिल्ली, मई 11 -- भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि आने वाले सालों में भारत की हाई-स्पीड रेल कई छोटे एयर रूट्स पर हवाई यात्रा को लगभग खत्म कर सकती है। CII बिजनेस समिट में बोलते हुए रेल मंत्री ने एयरलाइन निवेशकों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुंबई-पुणे, हैदराबाद-बेंगलुरु और बेंगलुरु-चेन्नई जैसे रूट्स पर लोग फ्लाइट की जगह बुलेट ट्रेन को ज्यादा पसंद करेंगे। उनका कहना था कि जिस तरह जापान, चीन और दक्षिण कोरिया में हाई-स्पीड रेल ने घरेलू उड़ानों का बाजार बदल दिया, उसी तरह भारत में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन, HPCL और भारत गैस का बड़ा अपडेटरेलवे के कब्जे में होगी 99% यात्रा रेल मंत्री के मुताबिक...