छोटे-मोटे नहीं, बड़े लोग शामिल...राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अजय राय, किस पर साधा निशाना?
अयोध्या, जून 18 -- Ram Mandir Offering Controversy: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर अब जमकर सियासत शुरू हो गई। अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस ने पूरे प्रकरण पर यूपी सरकार को घेरा है। गुरुवार को अयोध्या पहुंचे यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, मंदिर में तो चढ़ावा बेहिसाब होता है। ये बटवारे की लड़ाई है। इसमें छोटे-मोटे लोग नहीं बल्कि बड़े लोग शामिल हैं। इस दौरान अजय राय ने राम मंदिर से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की है। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, अयोध्या एक पवित्र शहर है, भगवान राम का निवास स्थान और उनकी जन्मभूमि है। फिर भी, आज हम जो देख रहे हैं, वह एक सुनियोजित लूट और व्यवस्थित भ्रष्टाचार है। देश और दुनिया भर के लोगों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुँची है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.