छोटे भाई ने लाठी से हमला बड़े भाई को किया जख्मी
उन्नाव, जून 30 -- चकलवंशी। भूमि बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच सोमवार रात विवाद हो गया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के बरहा कला गांव के रहने वाले सूरज सिंह का छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह से भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर सोमवार रात दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी धर्मेंद्र सिंह ने बड़े भाई सूरज सिंह पर लाठी से हमला कर जख्मी कर दिया। घायल सूरज को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.