लखनऊ, जून 7 -- मामूली बात पर शनिवार को छोटे भाई ने बड़े के साथ मारपीट की तो बड़े भाई ने आत्मग्लानि में देर रात गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगा ली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव को फंदे से लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। महिगवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजा सलेमपुर निवासी पुजारी सुरेश के दो बेटे है। बड़ा बेटा शिवव्रत ऊर्फ मोनू (24) और छोटा बेटा देवेश है। पिता ने बताया कि शिवव्रत घर पर ही परचून की दुकान किए है। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े के साथ मारपीट कर ली। उस वक्त तो शिवव्रत वहां से चला गया। रात में परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद शिवव्रत घर से किसी को बिना बताए निकल गया। रविवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो गांव के बाहर शिवव्रत का श...