संवाददाता, जून 15 -- छपरा जिले के परसा प्रखंड के माड़र में रविवार को एक सगे भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक माड़र निवासी दीना साह का पुत्र 17 वर्षीय सोनू कुमार था। चाकूबाजी की यह घटना रविवार की शाम करीब चार बजे घर पर ही घटी। मृतक की मां मालती देवी ने बताया कि सोनू ने तीन आइसक्रीम खरीदी। एक आइसक्रीम खुद खाई, एक मुझे दी और एक अपनी नई भाभी को दे दी। भाभी को आइसक्रीम देने के कारण उसके मंझले भाई सन्नी ने गलत समझ लिया और सोनू के साथ कहासुनी हुई। बात इस कदर बढ़ गई, कि भाई ने अपनी सूझबूझ खोते हुए चाकू निकाला और सोनू के सीने पर प्रहार कर दिया। चाकू सीने के बाएं तरफ लगने के कारण लहूलुहान की स्थिति में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाए। स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.