मधेपुरा, फरवरी 3 -- चौसा , निज संवाददाता। चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भीखा टोला में रविवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली बांह में लगने के कारण उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा और डेढ़ दर्जन कारतूस बरामद किया। परिजनों ने बताया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत भीखा टोला वार्ड 13 निवासी गणेश यादव ने करीब डेढ़ महीने पूर्व आठ कट्ठा जोत की जमीन करीब चार लाख में बेची थी। जमीन बिकने के बाद रुपये को लेकर गणेश के दो पुत्रों पंकज यादव और धीरज यादव के बीच विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.