लखीसराय, अप्रैल 18 -- लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के बेलोरी गांव में मामूली विवाद में छोटे भाई के द्वारा बड़े भाई पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बिलोरी गांव निवासी सुरेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र रंजय यादव के रूप में हुई। पीड़ित आरोपी भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। हालांकि स्थानीय ग्रामीण के द्वारा हस्तक्षेप कर मामला को आपस में सुलह करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...