गोपालगंज, मई 17 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे छोटे भाई को बड़े भाई ने रस्सी से बांधकर शनिवार की शाम में उसकी पिटाई दी। वहीं छोटे भाई पर बड़े भाई ने जमीन बेचने का भी आरोप लगाए। सूचना मिलने डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर रस्सी खोलकर छोटे भाई राजकुमार महतो को गिरफ्तार कर नगर थाना की पुलिस को सौंप दिया। नगर थाना की पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...