लखनऊ, मार्च 15 -- बंथरा के एक गांव में छोटे भाई को फोन कर युवक ने जहर खाने की बात की। इस बात से परिजन परेशान हो गए और मौके पर पहुंचे। परिजन युवक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की शादी इसी वर्ष चार फरवरी को हुई थी। सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंथरा के रामचौरा गांव निवासी राम आधार परिवार संग रहते है। परिवार में पत्नी कुसुम, तीन बेटे मुकेश, अंबर (25) और सूरज है। परिजनों ने बताया कि अंबर की शादी इसी वर्ष चार फरवरी को अर्चना के साथ हुई थी। अंबर शनिवार की सुबह बिना किसी को बताए घर से चला गया। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने अंबर की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों से संपर्क किया। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.