फिरोजाबाद, जून 13 -- फिरोजाबाद, जसराना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात छोटे भाई के लिए युवती देखकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में एक साथ दो भाइयों की मौत होने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पत्नियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव खड़ीत मिलावली निवासी 35 वर्षीय बंटू पुत्र राम शंकर और उसका छोटा भाई 27 वर्षीय बृजेश बेलदारी करते थे। शुक्रवार को दोनों भाई अपने परिजनों के साथ शिकोहाबाद के सियाराम पार्क के पास छोटे भाई श्रजेश के लिए युवती देखने गए थे। इसके बाद पिता रामशंकर, बिचौलिया बालकराम और भाई श्रजेश को निजी वाहन ने घर भेज दिया गया, जबकि बंटू और बृजेश बाइक से गांव वापस लौट...