छोटे भाई की मौत के सदमे में बड़े ने तोड़ा दम; हार्ट अटैक से गई जान, दो मौतों से परिवार में कोहराम
संवाददाता, जुलाई 9 -- जिले के सैदनगर क्षेत्र में दो सगे भाइयों की महज आठ घंटे के भीतर हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। छोटे भाई की बीमारी के चलते मौत हुई, जबकि बड़े भाई की मौत सदमे के कारण हार्ट अटैक आने से होने की बात सामने आई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के बढ़ापुरा शुमाली गांव की है। गांव निवासी 55 वर्षीय रईस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों को सूचना दी तथा शाम को दफन की तैयारियां शुरू कर दीं। रईस की मौत से परिवार गहरे सदमे में था। उनके बड़े भाई 65 वर्षीय मारूम मियां भी छोटे भाई के निधन के बाद बेहद दुखी और गुमसुम हो गए थे।छोटे भाई की मौत के सदमे से बड़े की मौत परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.