छोटे बेटे से 82 वर्षीय पिता को जान का खतरा, मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। पैतृक संपत्ति का बंटवारा करने के बाद छोटा पुत्र पिता और अपने बड़े भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी से परेशान पिता ने छोटे पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और अपनी तथा अपने बड़े बेटे के परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। 82 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक बुलाकीराम पुत्र रामदीन निवासी गोला बाजार मैनपुरी ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि पत्नी के निधन के बाद उसने अपने बड़े पुत्र राजेश और छोटे पुत्र रंजीत को पैतृक संपत्ति का रजिस्टर्ड बंटवारा कर दिया है। राधाकुंज मैनपुरी में मकान और दयालबाग मैनपुरी में एक प्लॉट छोटे पुत्र रंजीत को दिया गया और पुष्पकुंज कॉलोनी का प्लॉट राजेश को दिया गया। बड़ा पुत्र राजेश इस प्लॉट पर मकान बना रहा है। उसके छोटे पुत्र रंजीत ने फोन पर उसे, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.