नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- फ्रांस में एक बेचैन करने वाली खोज सामने आई है। यहां के ड्रग्स कारोबारी नशे के कारोबार को फैलाने के लिए बच्चों का सहारा ले रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि यह ड्रग्स माफिया स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने आप को ब्रांड की तरह प्रमोट करते हैं, इसके बाद मार्सिए के अलावा फ्रांस के अन्य शहरों में भी बच्चों की भर्ती करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले इन बच्चों के साथ जबरदस्ती की जाती थी, उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता था। लेकिन अब काफी हद तक उन्हें पैसे का लालच देकर काम करवाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे फ्रांस में अभी करीब 10, 000 से ज्यादा बच्चे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष ड्रग्स तस्करी का हिस्सा हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे गिरोह का खुलासा 2022 में उस वक्त हुआ था, जब एक नाबालिग बच्चे ...