मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता विश्व अस्थमा दिवस पर मंगलवार को एसकेएमसीएच में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में छोटे बच्चे अस्थमा से पीड़ित मिल रहे हैं। हर दिन अस्पताल ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्थमा से बचाव के लिए छोटे बच्चों को धूल और मिट्टी से बचाना चाहिए।एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने कहा कि अस्थमा में लोग इनहेलर लेने से बचते हैं, पर यह इंजेक्शन और दवाओं से ज्यादा सुरक्षित है। इनहेलर लेने से मरीज को तुरंत राहत मिलती है। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार ने बताया कि अस्थमा के कई मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आप अस्थमा को नियंत्रित कर सकते हैं :डॉ. अग्रवाल अस्थमा में एंटी इंफ्लामेट्री दवा देनी च...