छोटे बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे प्ले स्कूल, उठे सवाल
देहरादून, मई 15 -- किशननगर क्षेत्र में एक स्कूल से जुड़े विवाद के बाद राजधानी में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे कई प्ले स्कूलों को लेकर नेशनल एसोसिएशन फार पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने सवाल उठाए हैं। साथ ही पूर्व में दर्ज शिकायतों का संज्ञान नहीं लेने को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि उन्होंने 7 दिसंबर 2024 और 9 दिसंबर 2024 को मुख्य सचिवऔर शिक्षा महानिदेशक को पत्र भेजकर देहरादून में गली मोहल्लों में संचालित हो रहे प्ले स्कूलों और प्री प्राइमरी संस्थानों की जांच की मांग की उठाई थी। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एनएपीएसआर ने शहर के कई इलाकों में आवासीय भवनों में चल रहे स्कूलों को लेकर सवाल उठाए हैं। इन संस्थानों में बच्चों के लिए खुला स्थान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.