गोरखपुर, अप्रैल 25 -- गोरखपुर। पर्यावरण जागरूकता को लेकर शनिवार को 'हमारी शक्ति, हमारी धरती' कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमी नेहा तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति के छोटे-छोटे प्रयास से मिलकर एक बड़े बदलाव ला सकते हैं। यह धरती हमें जीवन, संसाधन और संतुलन प्रदान करती है, इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम इसकी रक्षा करें। उनका कहना है कि यदि अपनी दैनिक जीवनशैली में बदलाव करें, तो धरती को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और रहने योग्य बना सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...