नई दिल्ली, मार्च 31 -- मुंबई। शेयर बाजार में गिरावट और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब छोटे निवेशकों पर साफ दिखाई देने लगा है। बड़ी संख्या में रिटेल निवेशक यानी छोटे निवेशक बाजार से दूरी बना रहे हैं। एनएसई आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष में सक्रिय रिटेल निवेशकों की संख्या करीब 8 प्रतिशत घटकर लगभग 4.48 करोड़ रह गई है। पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या इससे ज्यादा थी। सक्रिय निवेशक वे होते हैं जिन्होंने पिछले 12 महीनों में कम से कम एक बार शेयर खरीदे या बेचे हों। हालांकि, डिमैट खातों की संख्या बढ़ रही है। देश में डिमैट खातों की संख्या एक साल में 17 प्रतिशत बढ़कर 22.2 करोड़ हो गई है। इसका मतलब है कि खाते तो खुल रहे हैं, लेकिन बहुत से छोटे निवेशकों ने बाजार में ट्रेडिंग कम कर दी है या पूरी तरह बंद कर दी है।यही नहीं, आईपीओ को लेकर भी छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.