दरभंगा, फरवरी 3 -- स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कचरा प्रसंस्करण यूनिट को चालू करने की अनुमति नहीं दी जानी है तो उसे हटाकर वहां दुकानों का निर्माण किया जाए। इससे न केवल खाली जमीन का सदुपयोग होगा, बल्कि नगर निगम के लिए आय का एक स्थायी स्रोत भी तैयार होगा। शहर के बुद्धिजीवियों और व्यापारियों का मानना है कि इस तरह की योजनाओं से कई फायदे होंगे। एक ओर जहां विकास कार्यों से प्रभावित दुकानदारों को नया स्थान मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर नगर निगम और जिला परिषद को किराए के रूप में नियमित आय होगी। इसके साथ ही अव्यवस्थित ठेले और अतिक्रमण की समस्या भी काफी हद तक नियंत्रित की जा सकेगी। लोगों ने यह भी कहा कि दरभंगा में केवल कुछ ही स्थान नहीं, बल्कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां कीमती जमीनें वर्षों से खाली पड़ी हैं। यदि इन सभी जमीनों की पहचान कर एक समग्र योजना ब...