छोटे ज्वेलर्स बोले, खरीद रुकी तो तीन हजार लोगों की रोजी पर संकट, बड़े शो-रूम बोले- असर सीमित
लखीसराय, मई 12 -- मनोज कुमार, लखीसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद लखीसराय के सराफा बाजार में बेचैनी का माहौल है। जिले के छोटे और मध्यम ज्वेलर्स का कहना है कि लोगों ने सोने की खरीदारी को लेकर अचानक सतर्कता बढ़ा दी है, जिसका असर सीधे बिक्री पर दिखने लगा है। खासकर छोटे दुकानदारों और कारीगरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने लगा है। वहीं बड़े ब्रांडेड शो-रूम इस असर को सीमित बता रहे हैं। लग्न के मौसम में जहां सामान्य दिनों में सराफा बाजार ग्राहकों से भरा रहता था, वहीं अब कई दुकानों में सुबह से बोहनी तक नहीं हो रही है। छोटे व्यापारियों का कहना है कि यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो जिले में हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- काम न मिलने से हुनरमंद हाथ खाली, पेशा बदलने की चिंतारोक की जगह बड़े स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.