मुजफ्फर नगर, मई 1 -- जानसठ। सक्सेस किड्स एकेडमी में मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर छोटे-छोटे बच्चों ने मजदूरों की वेशभूषा में शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों के दूध विक्रेता, किसान, मजदूर, दर्जी,माली,गुब्बारा विक्रेता, अखबार विक्रेता, चाय बेचने वाले, चूड़ी बेचने वाले मनिहार आदि रूपों में कार्यक्रम शामिल हुए। अपनी प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया कि मजदूर कैसे मेहनत कर कार्य करते हैं। संस्था की संचालिका अंजलि गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे मुन्ने बच्चों को यह संदेश देना है कि मजदूर कड़ी मेहनत करके कैसे परिवारऔर देश चलाता है। कार्यक्रम में अंकुश अमायरा अद्विक आदित्य दिव्यांश ध्रुव फैज हमद हार्दिक समृद्धि सारा शिवम श्रेयांश वंश विहान विदुषी अथर्व अरिहंत आरुष अनमोल भाविक माहिर मणिकर्णिका कायनात प्रबनूर शिवांग विनायक युग इंसा आकृति...