अयोध्या, अप्रैल 18 -- कुमारगंज संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में एक्सट्रूईट एवं बेकरी खाद्य उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर उपकार के महानिदेशक डा संजय सिंह, कुलपति डा पीएस प्रमाणिक व अन्य अतिथियों ने जलभरो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्रम भेंटकर उनका स्वागत किया । कुलपति ने कहा कि कौशल ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कहा कि विवि केवल क्लास तक ही नहीं बल्कि गांवों एवं समुदायों तक जाकर ज्ञान का प्रसार फैला रहा है। यह भी पढ़ें- जेपीयू में 24 को होने वाली अधिषद् की बैठक स्थगित उपकार के महानिदेशक डा. संजय स...