गिरडीह, सितम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झंडा मैदान गिरिडीह में शुक्रवार को प्राइवेट कोचिंग संस्थान संगठन एप्टा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में झारखंड सरकार के कोचिंग एक्ट 2025 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अगुवाई एप्टा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने की। राजेश सिन्हा ने कहा कि एक्ट के तहत कोचिंग संस्थानों के लिए पांच लाख रुपए की डिपॉजिट राशि निर्धारित करना छोटे संस्थानों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती है। उन्होंने कहा कि राज्य के बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थानों में 100 से भी कम विद्यार्थी पढ़ते हैं और कई संस्थान 500 रुपए से कम मासिक शुल्क लेकर बच्चों को शिक्षा देते हैं। ऐसे संस्थानों के लिए इतनी बड़ी राशि जमा करना संभव नहीं है। छोटे कोचिंग संस्थानों को सरकार खत्म करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रावधान से छोट...