नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- कॉलेज का नाम बड़ा हो या छोटा अगर मेहनत सच्ची हो तो कामयाबी का रास्ता खुद-ब-खुद बन जाता है। यही साबित कर दिखाया है तेलंगाना के जेएनटीयू जगित्याल से बीटेक करने वाले एक स्टूडेंट ने जिसकी कहानी अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। विकास अलवीस नाम के एक शख्स ने एक्स पर इस लड़के की मेहनत और जज्बे की दास्तान शेयर की और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई। कहानी ऐसी है जो हर उस स्टूडेंट के लिए मिसाल बन सकती है, जो छोटे शहर या छोटे कॉलेज से होने की वजह से खुद को कमतर समझ बैठता है। जेएनटीयू जगित्याल एक सरकारी टियर-3 इंजीनियरिंग कॉलेज है जहां का औसत प्लेसमेंट पैकेज महज करीब 4 लाख रुपये सालाना है। यहां से ज्यादातर स्टूडेंट्स टीसीएस, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी और एक्सेंचर जैसी कंपनियों में प्लेस होते हैं, यानी सर्विस बेस्ड कंपन...