फरीदाबाद, फरवरी 26 -- नूंह, संवाददाता। नूंह में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ा भाई छोटे भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया। मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की साजिश भी सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुरुवार को 10वीं कक्षा की गणित परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरके इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलम्बा परीक्षा केंद्र पर मोहम्मद सोहेल के नाम से एक युवक परीक्षा देने पहुंचा। केंद्र अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद दस्तावेजों की गहन जांच और स्कैनिंग की गई। जांच में पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.